नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने राजघाट पर किया विरोध प्रदर्शन


                          मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ हुए शामिल 




सुनहरा संसार 

  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के विरोध में आज कांग्रेस ने राजघाट पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी , पूूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए। इस अवसर पर सोनिया गांधी , राहुल गांधी तथा मनमोहन द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई । 
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर युवाओं से इस प्रदर्शन से जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा, “भारत के छात्रों और युवाओं, अब सिर्फ यही काफी नहीं कि आप भारत को महसूस करें। इस तरह के नाजुक समय में यह बताना जरूरी है कि आप खुद भारत हैं और इसे नफरत से तबाह नहीं होने देंगे। भारत में मोदी-शाह की नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन के लिए हमारे साथ राजघाट में जुड़िए।”
एक दिन पहले अपने ट्विटर पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा था कि आपको अपनों से अलग करने की कोशिश कर रही है सरकार, युवाओं के भविष्य को तबाह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार अर्थव्यवस्था की तबाही का गुस्सा नहीं झेल सकती, इसलिए वो आपको अपनों से अलग करने की कोशिश कर रही है।