महिला अधिकारियों में ठनी, गाय के चक्कर में दोस्ती में दुश्मनी 


सुनहरा संसार -


गांधीनगर गुजरात  में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, इसमें दो महिला अधिकारियों के बीच गाय को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्ती दुश्मनी में बदल गई, यहां तक कि सीएम ऑफिस को दखल देना पड़ा। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो शीर्ष अधिकारियों के बीच इस विवाद की वजह जानकार लोग भी हैरान रह गए।पिछले साल के क्रिसमस तक आईएएस अधिकारी नेहा और आईपीएस अधिकारी उषा राडा के बीच बहुत अच्‍छे संबंध थे। मगर, फिर एक खेल के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच यह विवाद अभी भी जारी है।

  जिला अधिकारी (IAS) नेहा कुमारी और पुलिस अधीक्षक (IPS) उषा राडा के बीच विवाद किसी प्रशासनिक बात को लेकर नहीं, बल्कि एक गाय को लेकर हुआ था। नेहा कुमारी अपने आधिकारिक आवास परिसर में वॉलीबॉल खेल रही थी, उसी दौरान उनकी वॉलीबॉल एसपी उषा राडा की गाय को जा लगी। इस बात पर दोनों महिला अधिकारियों के बीच बहस हो गई।  गुस्सा में उषा ने पुरानी दोस्ती को भुला कर पुलिसकर्मियों को नेट काटने का आदेश दे दिया और साथ ही मध्य गुजरात विद्युत वितरण कंपनी  को भी वॉलीबॉल ग्राउंड की बिजली  काटने को कह दिया।