महिला द्वारा एक साल तक युवक का शारीरिक शोषण, पुलिस ने किया मामला दर्ज


सुनहरा संसार-


हरियाणा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें एक 14  वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ  29 वर्षीय महिला ने उसका शारीरिक शोषण किया,  उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी महिला अभी फरार है, पुलिस छानबीन में जुट गई है। 
महिलाओं के साथ रेप और योन शोषण के मामले तो अक्सर  सामने आते हैं ,  किंतु महिला भी किसी लड़के का रेप कर सकती ऐसा मुश्किल ही सुना होगा। ऐसा ही मामला पलवल से सामने आया है। जहां एक महिला द्वारा नाबालिग लड़के के साथ रेप किया  गया। लेकिन महिला ने रेप का केस उल्टा पीड़ित लड़के के खिलाफ दर्ज करवा दिया। जिस पर पुलिस ने छानबीन की तो पाया कि पती की मृत्यु के बाद 29 वर्षीय विधवा महिला पलवल में किराए से रहती थी।  जहां उसकी पहचान एक युवक से हो गई। युवक ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। जिससे महिला युवक के साथ रहने लगी। लगभग एक वर्ष पूर्व युवक व महिला के बीच संबंध बन गए, जिससे महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद जब महिला ने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नाबालिग को पकड़ कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। यहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।  बाल सुधार गृह से आने के बाद नाबालिग ने पीएमजेजेबी में अपील दायर कर कहा कि जिस समय वह महिला के संपर्क में आया उसकी उम्र 14 साल थी। महिला ने उसे फिजिकल संबंध बनाने के लिए बार-बार उकसाया। उसका शारीरिक शोषण किया गया। जब वह विरोध करता था तो महिला उसे जान से मारने की धमकी देती थी। महिला लगातार एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करती रही।पीएमजेजेबी की तरफ से इस बारे में एसपी  को लिखा गया कि 14 साल के बच्चे को डरा-धमका कर अपने कब्जे में रखने और गलत तरीकों से उसे उकसा कर सेक्सुअल असॉल्ट करने वाली महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए। इस पर पुलिस ने चिल्ड्रन सेक्सुएल हरासमेंट के तहत महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।