मकर संक्रांति - रंग बिरंगी पतंगों से सजेगा मेले का आसमान

सांकेतिक


            चुन्नीलाल होंगे आकर्षण का केंद्र 

  इस पतंगोत्सव में चुन्नीलाल कुशवाह सबके आकर्षण का केंद्र होंगे, वे एक डोर से 500 पतंगे उड़ा कर दिखाएंगे ।

सुनहरा संसार -


ग्वालियर व्यापार मेले में बंधु हम संस्था की ओर से आज मंगलवार को ग्वालियर काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे से होने वाले इस पतंगोत्सव में देशभर से पतंगबाज हिस्सा लेने आ रहे हैं। इस दौरान पेंच लड़ाओ सहित कई गतिविधियां होंगी। साथ ही ग्वालियर के आसमान पर फैंसी पतंग देखने का मौका लोगों को मिलेगा। इसमें डिजायनर पतंगों के साथ विभिन्न साइजों की रंगबिरंगी पतंगों से पेंच लड़ाए जाएंगे। बंधु हम संस्था के अमित सेठी ने बताया कि प्लास्टिक की विदाई के लिए प्लास्टिक की तानों से बनी पतंगें उड़ेंगी। इनमें 15.5 से 52.5 इंच तक की पतंगें शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता फैंसी और पेंच लड़ाओ कैटेगरी में होगी। पेंच लड़ाओ प्रतियोगिता में पुरूष और महिलाएं भाग लेंगी। संस्था के अमित सेठी ने बताया कि इसमें कई कैटेगरी रखी गई हैं। इनमें फैंसी कैटेगरी, पेंच लड़ाओ इनाम पाओ शामिल है। इसमें विजेताओं को 50 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागी सुबह 11 बजे से ऑनस्पॉट पंजीयन करा सकते हैं।