मप्र - हमारी सरकार CAA लागू नही होने देगी - विधायक कुशवाह


            सविंधान बचाओ, देश बचाओ रैली निकाली


सुनहरा संसार - 
 मुुुरैन। गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस द्वारा कैलारस  में संविधान बचाओ, देश बचाओ,सम्मेलन का पुरानी सब्जी मंडी में आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सबलगढ  विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा कि हम प्रदेश में नागरिकता कानून लागू नहीं करेंगे। वहीं माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि जनता से नागरिकता का प्रमाण मांगा जा रहा है, परन्तु आपके पास तो दिखाने को डिग्री भी नहीं है, नागरिकता तो बहाना है, संविधान को मिटाना है। उन्होंनें इस मौके पर संविधान बचानेे और देश  बचाने के लिए लोगों से आगे  आने की अपील की। सम्मेलन को माकपा राज्य सचिव सचिव मंडल सदस्य, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक तिवारी, केशव गोयनर,  राजेन्द्र सिंह जादौन एडवोकेट ,महेश प्रजापति, राजेश गुप्ता  सलीम खान  के सी शर्मा ने सम्बोधित किया। 
 सम्मेलन में  ब्लॉक कांग्रेश कमेटी कैलारस के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,रामलाल धाकड, केशव प्रसाद गोयनर  बनवारी लाल शुक्ला,  ब्रजमोहन मर्रेया नागेश जाप थाप  राजाराम बंसल, गनपत राम पटेल राजकुमार सिंघल  वृजेश करसोरिया, प्रहलाद यादव,बुन्दू कुरैशी,   मदन भारद्वाज नरहरि शर्मा  साबिर पठान  महेश शुक्लाओमप्रकाश शर्मा, डॉ शम्म्म कुरेशी  अशोक जाटव संजय शाक्य चंदन सिंह सिकरवार हरिराम धाकड़ विवेक शर्मा गौरव चौहान सोना बाथम रफीक  खान गयाराम सिंह धाकड़ ओमप्रकाश श्रीवास,  सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।