मप्र - पूर्व मंत्री के बयान पर तकरार, एसोसिएशन का ट्वीट वार

फाइल फोटो


महिला कलेक्टर के खिलाफ भाजपा के पूर्व मंत्री के बयान से कर्ममचारियोंं में आक्रोश, एफआईआर दर्ज 


सुनहरा संसार -


महिला कलेक्टर के खिलाफ भाजपा के पूर्व मंत्री के बयान से कर्ममचारियोंं में आक्रोश
मध्य प्रदेश के राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर पुलिस ने गुरुवार शाम भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ ब्यावरा थाने में एफआइआर दर्ज कर ली। वहीं, शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संघों ने टिप्पणी के विरोध में जिलेभर के कुछ कार्यालयों में काम बंद करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं मप्र आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आईसीपी केशरी ने बयान को महिलाओं काे नीचा दिखाने वाला बताया। तो नेताओं की बयानबाजी से नाराज राजगढ़ जिले के एक दर्जन से अधिक संगठनों से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी गुरुवार को कलम बंद हड़ताल पर चले गए। इस पूरे मामले में कांग्रेस पहले से ही आक्रामक बनी हुई है। 


इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बद्रीलाल यादव के खिलाफ एसडीएम ब्यावरा के आवेदन पर धारा 188, 294 के तहत एफआइआर की गई है।

 इधर, पूर्व मंत्री यादव ने अपने बयान को लेकर खेद जताते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मेरी बात को अन्यथा न लें। फिर अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने बयान पर खेद व्यक्त करता हूं। मेरे कहने का आशय गलत नहीं था।


    आईएएस एसोसिएशन का विरोध 

स्वाति मीणा -  भाजपा नेता द्वारा उपयाेग किए गए शब्द महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं। क्या यह वही धरती है जहां दुर्गा और लक्ष्मी की पूजा होती है।
पी. नरहरि -  किसी भी अधिकारी और महिला के लिए उपयोग किए गए ऐसे बयानों का विरोध करते हैं।
रघुराज राजेंद्रन -  पब्लिक मीटिंग में इस तरह की भाषा प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती।

भास्कर लक्षकार ने फेसबुक पर पीड़ा व्यक्त की  उन्होंने लिखा कि सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कोई भी कुछ भी आरोप लगा देता है और वे कुछ नहीं कर पाते। डकैत आपके बारे में न्यायाधीश बने फिरते हैं। 

दिग्गज वक्ताओं की टिप्पणी में जरूर कोई राष्ट्रप्रेम वाली बात छिपी होगी। हो यह गया है कि जिसका जो मन आता है, आप पर (आप यानी अफसर कलेक्टर या एसपी ही नहीं बल्कि छोटे साधारण कर्मचारी सब शामिल हैं इसमें) आरोप लगा के हें हें ठें ठें करता निकल जाता है। आप कुढ़ते, उबलते रह जाते हैं, वे सार्वजनिक रूप से झूठ बोल अपमानित करके निकल जाते हैं। वे उन लोगों के पक्ष में सीना ठोक के झूठ बोलते हैंऔर आपको कोसते हैं जिनकी दिनदहाड़े की डकैती और घपलेबाजियां सारा शहर जानता है.....