संभागायुक्त एम बी ओझा को मिली निगम प्रशासक की जिम्मेदारी


सुनहरा संसार -


ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन ने ग्वालियर में निगम परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज संभागीय आयुक्त एमबी ओझा को नगर निगम प्रशासक नियुक्त कर दिया है। यह आदेश आज मप्र शासन के नगरीय विकास एवं आवास के उप सचिव उमेश कुमार सिंह ने जारी किये हैं।



 गौरतलब है कि ओझा वर्तमान में संभागायुक्त ग्वालियर के कमिश्रर पद पर कार्य कर रहे हैं। श्ररी ओझा  पूर्व में भी निगम आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं लिहाजा विकास काार्यों को बैैहतर गति मिल सकेगी । यहां समझने वाली बात यह है कि  24 साल बाद एक बार फिर नगर निगम ग्वालियर में प्रशासक नियुक्त किया गया है । इससे पहले 1987 से 1995 तक निगम का कामकाज प्रशासक ने संभाला था।