जौरा विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती दास ने लिया तैयारियों का जायजा


सुनहरा संसार 


मध्यप्रदेश की जौरा विधानसभा सीट से विधायक बनवारी लाल जापथाप के देहांत के बाद खाली हुई सीट पर चुनाव कराए जाने हैं। इसके चलते कलेक्टर मुरैना श्रीमती प्रियंका दास ने पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंच कर चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। 


मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव को ध्यान में रखते हुये ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पैट का एफ.एल.सी. कार्य 17 फरवरी को विभिन्न राजनैतिक दलों की उपस्थिति में प्रारंभ किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका दास ने शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में पहुंचकर एफ.एल.सी. कक्ष एवं ई.व्ही.एम. तथा व्ही.व्ही.पैट का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य को ध्यान में रखते हुये पाॅलीटेक्निक काॅलेज में कक्ष क्रमांक-107 स्ट्राॅंग रूम एवं 108 में एफ.एल.सी. रूम बनाने के लिये सहमति प्रदान की।