सांसद बीडी शर्मा को मप्र भाजपा के अध्यक्ष की कमान


सुनहरा संसार


सासंद बीडी शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है तथा लंबे समय से मप्र भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर चली आ रही अटकलों को विराम लगा।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की शुरुआत करते हुए मप्र से संघ और पार्टी की पसंद मुखर नेता बीडी शर्मा के नाम पर आज अतिंम मौहर लगा दी। श्री शर्मा वर्तमान में खजुराहो सीट से सांसद हैं। सर्वविदित है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर भाजपा नेताओं में काफी जोर आजमाइश चली थी। कैलाश विजयवर्गीय ने तो कांग्रेस सरकार पर हमला बोलने के बहाने ही सही अपनी मंशा साफ कर दी थी, लेकिन पार्टी ने बीडी शर्मा को इस पद के उपयुक्त माना।