समाज की विभूतियों एवं रामलीला के सेवादारों को किया सम्मानित


सुनहरा संसार 


हनुमान नगर आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला का समापन 


  ग्वालियर। झंग बिरादरी द्वारा होली के पावन पर्व पर होलिकोत्सव के रूप में किया गया आदर्श रामलीला मंचन का समापन  प्रभु श्री राम के नगर भ्रमण करते हुए लीला स्थल पर चल समारोह के साथ संपन्न हुआ।


चल समारोह में हजारों की संख्या में पंजाबी समाज व अन्य समाज के भक्तगण उपस्थित हुए।इस दौरान कई लोगों ने अपनी मनौती  बुलवाई तो कई भक्तों ने अपनी मनोती की प्रार्थना की। इसी के साथ समाज की विभूतियों एवं रामलीला के सहयोगी एवं सेवादारों को समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल पूर्व अध्यक्ष सतपाल बत्रा पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा, झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा  द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में  दुष्यंत साहनी  ,श्रीमती गीता आलोक ढींगरा , रंजन मलिक, रामनारायण धवन रोहतक,  जगन्नाथ अरोरा, राजू शर्मा रोहतक, सुभाष अरोरा सरदार बल्ले नारंग,  गीता कॉलोनी रामलीला समिति दिल्ली से आए तिलक सहगल एवं उनकी टीम का  एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर उन सभी सेवादारों, जिन्होंने रामलीला के मंचन में सहयोगियों एवं दूर-दराज से आए समाज की सभी बिरादरियों के प्रमुख एवं कलाकारों  का आभार प्रगट किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से मनोहर लाल भल्ला, कन्हैया लाल, आनंद, अशोक सहगल, प्रमोद पाहवा, अशोक सुनेजा, नरेश तनुजा, भरत कथूरिया, देवेंद्र अरोरा, अशोक अरोरा, रवि बत्रा, कश्मीरी लाल बत्रा, डॉक्टर नंदलाल बत्रा,  उमेश बत्रा, ललित नागपाल,  महेश बत्रा,  उमेश अरोरा, सुरेंद्र जुनेजा, सुरेश नागपाल, देवकीनंदन अरोरा, जयेंद्र पाल खुराना, अजय सपरा, संजय सपरा, गुलशन अरोड़ा, राजू अरोरा, राजू क्वात्रा, मनोज जुनेजा, अशोक बत्रा, रवि अनेजा, श्याम सचदेवा, विजय चचड़ा,  नवीन बत्रा, शेरू कथूरिया, दीपक अरोरा, आदि सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।