केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया सादगी पूर्ण तरीके से


सुनहरा संसार


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज 12 जून को 63 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। साधारण सरल स्वभाव के कारण हरदिल अजीज ग्वालियर चंबल के गौरव नरेंद्र सिंह तोमर को पक्ष और विपक्ष की ओर से शुभकामनाओं की मानो झड़ी लग गई। वहीं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने नेता के जन्मोत्सव को अलग रंग देने के लिए नया नाम बॉस तक दे डाला, और फल मिठाई, मास्क आदि वितरण कर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी।



साधारण किसान परिवार में जन्मे नरेंद्र सिंह तोमर ने पार्षदी से लेकर केंद्रीय मंत्री तक सफर तय कर लिया है, लेकिन उनकी सहजता का आज भी कोई शानी नहीं है।


 मजे की बात है कि पहली बार उत्साही समर्थकों ने नरेंद्र सिंह को बॉस का संबोधन दिया है। होर्डिंग्स में नाम की बजाए उनके फोटो के साथ बॉस शब्द का संबोधन है।


  नरेंद्र सिंह तोमर समर्थकों द्वारा उनके जन्मदिन को कोरोना संक्रमण से मुक्ति के रूप में मनाते हुए मलिन बस्तियों में 24 हजार सैनिटाइजर व मास्क का वितरित किया गया । इसके अलावा देवालयों में अभिषेक पूजा-पाठ किया गया । वहीं कुछ लोगों ने अपने नेता की दीर्घायु के लिए गरीबों में फल वितरण कर सादगी से जन्मदिन मनाया।


 


जेयू कार्य समिति सदस्य अग्रवाल ने किया फल वितरण


नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर जीवाजी विश्वविद्यालय कार्य समिति सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा के अनूप अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ गरीबों के बीच पहुंच कर फल वितरण कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। श्री अग्रवाल का कहना है कि अटल जी के बाद नरेंद्र सिंह तोमर एक ऐसा व्यक्तित्व हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर का गौरव बनकर उभरे हैं। उनकी सादगी और सरलता का विपक्षी भी सम्मान करते हैं, आज उनका जन्मदिन हैं जिसे हम सभी अपने स्तर पर सादगी से मना रहे हैं। 


 


जन्मदिन पर मास्क एवं सेनेटाइजर हुआ वितरण



 


चार शहर के नाके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विक्रम तोमर के नेतृत्व में नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिवस मनाया गया। 


जन्मदिवस पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मास्क,सेनेटाइजर वितरण कर सभी से निवेदन किया गया कि कोरोना महामारी से हम सभी को सुरक्षित रहना हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक चौहान,जिला महामंत्री सरद गौतम,महेश उमरिया,रिपुदमन सिंह तोमर,फते राजपूत,संतोष यादव,धर्मेंद्र चौहान,रामअवतार सिंह बैस,संतोष माझी,भूरा यादव,विकास गुप्ता,राजू सिकरवार,पंकज चौधरी,गुड्डू रत्नाकर,सुभेन्द्र यादव,राहुल पटेल,बिशन बैस,विक्रम पटेल,प्रदीप यादव,जैकी सक्सेना,सुभम माझी,किशन यादव,लेखु यादव,नवल शिवहरे,आदि लोग उपस्थित हुए।