मंत्रियों को मिले विभाग आज होगी केबिनेट बैठक


सुनहरा संसार 


मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार के 12वे दिन शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया,रविवार को भी रात तक इसे लेकर सीएम हाउस में मंथन चलता रहा और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की लिस्टों का दौर ।


 विभाग वितरण से स्पष्ट है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पसंद को अहमियत दी गई है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में सिंधिया के लोगों के पास जो विभाग थे, उन्हें फिर से वही दिए गए है, इसमें सिंधिया के करीबी प्रद्युम्न सिंह तोमर को इस बार ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है । बताया जा रहा है विभाग वितरण में विलंब के कारण टल रही केबिनेट  बैठक आज 3 बजे रखी है, जिसमें अहम फैसले लिए जाएंगे। 


 


                 मंत्रियों के नाम विभाग


1. नरोत्तम मिश्रा गृह एवं संसदीय कार्य, जेल और विधि


2. गोपाल भार्गव लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग


3. कमल पटेल किसान कल्याण एवं कृषि विकास


4. तुलसी सिलावट जल संसाधन, मछुआ, कल्याण और मत्स्य विभाग


5. गोविंद सिंह राजपूत परिवहन और राजस्व


6. मीना सिंह आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण


7. विजय शाह वन


8. जगदीश देवड़ा वित्त, वाणिज्य कर, योजना आर्थिक और सांख्यिकी


9. बिसाहू लाल सिंह खाद्य एवं आपूर्ति


10. यशोधरा राजे सिंधिया खेल, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं रोजगार


11. भूपेंद्र सिंह नगर विकास एवं आवास


12. एंदल सिंह कंषाना पीएचई मंत्री


13. बृजेंद्र प्रताप सिंह खनिज, साधन और श्रम


14. विश्वास सारंग चिकित्सक शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास


15. इमरती देवी महिला एवं बाल विकास


16. प्रभुराम चौधरी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण


17. महेंद्र सिंह सिसौदिया पंचायत और ग्रामीण विकास


18. प्रद्युमन सिंह तोमर उर्जा


19. प्रेम सिंह पटेल पशुपालन, सामाजिक न्याय


20. ओमप्रकाश सकलेचा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग


21. उषा ठाकुर पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म


22. अरविंद भदौरिया सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन


23. मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री


24. हरदीप सिंह डंग नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण


25. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन


26. भारत सिंह कुशवाहा (राज्य मंत्री) उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, नर्मदा घाटी विकास


27. इंदर सिंह परमार (राज्यमंत्री) स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन विभाग


28. रामखेलावन पटेल (राज्य मंत्री) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण


29. रामकिशोर कांवरे (राज्य मंत्री) आयुष (स्वतंत्र प्रभार) और जल संसाधन


30. बृजेंद्र सिंह यादव (राज्य मंत्री) लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी


31. गिर्राज दंडौतिया (राज्य मंत्री) किसान कल्याण तथा कृषि विकास


32. सुरेश धाकड़ (राज्य मंत्री) लोक निर्माण विभाग


33. ओपीएस भदौरिया (राज्य मंत्री) नगरीय विकास एवं आवास