कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का अचानक निधन


सुनहरा संसार 


कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ने से निधन हो गया है। टीवी चैनलों पर डिबेट में और मीडिया के समक्ष पार्टी का न सिर्फ मजबूती से पक्ष रखते थे बल्कि प्रभावशाली तरीके से विपक्ष पर बार भी करते थे।


 


रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को एक निजी चेनल पर डिबेट में शामिल भी हुए थे, ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा।


शाम को 5 बजे वे टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे। यहां से जाने के बाद राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई, उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि राजीव त्यागी की अचानक घर पर तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए, बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया हैै।वहीं उनके साथ डिवेट में भाजपा की ओर से शामिल हुए संबित पात्रा ने अपने पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि विस्वास नहीं हो रहा है कि मैरे मित्र राजीव त्यागी नहीं रहे, आज शाम को ही हम डिवेट में एक साथ थे।