अजब प्रेम की गजब कहानी - समधन को लेकर समधी फरार !

सांकेतिक


सुनहरा संसार -


गुजरात के सूरत शहर में प्यार की अजीबोगरीब सूरत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस घर में बाप बेटे की शादी करने वाला था, वहां से शादी के चंद रोज पहले बेेेटे की मंगेतर की मां को ले उड़ा। माता-पिता की इस हरकत से बेटे-बेटी की शादी टूट गई।


 यह घटना सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों की ओर से पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कतार गांव का मूल निवासी और हाल में अमरोली में रहने वाला कंस्ट्रक्शन व्यापारी जो राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा बताया जाता है। उसने नवसारी में अपने बेटे के लिए रिश्ता तय किया था। जिसकी शादी वेलेंटाइन डे के दिन होने वाली थी, दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच दूल्हे का बाप लड़की की मां यानि कि समधन को लेकर 10 जनवरी को भाग गया।  इस घटना को लेकर दोनों परिवारों की चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि लड़के बाप और लड़की की मां पुराने प्रेमी थे परंतु किन्हीं कारणों से उनकी आपस में शादी नहीं हो सकी। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़के का पिता जब कतारगाम में रहता था, तब सामने वाली बिल्डिंग में उसकी प्रेमिका रहती थी। कुछ दिन बाद प्रेमिका की शादी नवसारी में हो गई और वह अपनी ससुराल चली गई। शादी होने के बाद भी दोनों में प्रेम संबंध बना रहा। इसे और प्रगाढ़ बनाने के लिए दोनों ने बेटे-बेटी की शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन शादी के संंबंध पर प्रेम संबंध हावी हो गया और समधी समधन को लेकर फरार हो गया।