नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा आज शाम शहर में 


सुनहरा संसार 


मप्र भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा आज ग्वालियर आ रहे हैं, वे पन्ना से सड़क मार्ग से आज शाम ग्वालियर पहुंचेंगे।  यहां आकर वे अपने परिवार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है।