मप्र- कांग्रेस के अगवा हुए भगवा


सुनहरा संसार


कांग्रेस से बागी हुए 22 विधायक आज दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी विधायक बेंगलुरू में थे, जिन्हें मनाने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा एडी-चोटी का जोर लगाया गया और अंत मे सत्ता से बेदखल होना पड़ा|


ज्ञात हो कि सभी विधायकों ने सिंधिया के समर्थन में पार्टी से वगावत की थी, जो आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मोजूदगी में पार्टी मे शामिल हो गए | इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे |


इससे पहले भाजपा ने कोरोना वायरस के चलते दो दिनों तक सभी बैठकों को टाल दिया। इस बीच पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भोपाल से दिल्ली गए हैं, माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में नया सीएम कौन बनेगा इसके लिए दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है।


इसको लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं का  दिल्ली में जमावड़ा लगने लगा है। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया भी  दिल्ली पहुंच चुके हैं,माना जा रहा है कि दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुखिया के चयन को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है।