सुनहरा संसार की खबर हुई सच साबित, परिवहन विभाग ने की ट्रांसफर लिस्ट जारी


सुनहरा संसार 


 


परिवहन विभाग में नवीन पदस्थापना के लिए की गई बुकिंग के बाद न ट्रांसफर हुआ और न ही पैसे लौटाये गए। इसको लेकर विभाग में अधिकारियों के सलाहकार माने जाने वाले नोटप्रकाश पर रकम हड़पने के मामले ने तूल पकड़ा, जिसे शांत करने के लिए विभाग ने आनन-फानन में सूची की जारी ! 


सुनहरा संसार पहले ही कर चुका था खुलासा


 


            तालिका 


1- परिवहन उपनिरीक्षक .     12


2- स. परिवहन उपनिरीक्षक. 2


3- प्रधान आरक्षक.             17


4- परिवहन आरक्षण.         50


प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश ट्रांसपोर्ट विभाग में सेवा शुल्क देने के बाद भी नवीन पदस्थापना न दिए जाने को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। हद तो तब हो गई जब मामला मीडिया में उछलने लगा तथा अपने इशारे पर विभाग को चलाने वाले बाबू को पदस्थापना के बदले दी गई पेशगी की बसूली को लेकर हाय-तौबा मचा रहे लोगों को मनाने के लिए ग्वालियर आना पड़ा । वहीं जब यहां किसी तरह से बात नहीं बनी तो केंप कार्यालय पहुंच कर मामले को निपटाने की रणनीति बनाई गई और शाम ढलते ही भारी-भरकम कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की लिस्ट जारी कर दी गई। सुनहरा संसार पहले ही इस खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित कर चुका है। आज जारी की गई सूची एक बार फिर यह साबित करने में कामयाब हो गई कि अधिकारी कोई भी हो अंततः निर्णय नोटप्रकाश का ही चलता है।